1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मेथी को इस शानदार तरीके से कीजिए स्टोर, साल भर तक लें कसूरी मेथी का लुत्फ

मेथी को इस शानदार तरीके से कीजिए स्टोर, साल भर तक लें कसूरी मेथी का लुत्फ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2022 11:38 am IST,  Updated : Jan 30, 2022 09:21 am IST

बाजार में इस वक्त मिल रही मेथी की हरी पत्तियों को स्टोर करके आप बिना खर्च कसूरी मेथी बना सकते हैं, यहां देखिए शानदार तरीका।

methi store idea- India TV Hindi
methi store idea Image Source : TWITTER/@KITCHENSUNOT

सर्दियों के मौसम में हरी सब्जियां खूब आती है। पालक सरसों के साथ हरी हरी मेथी को सब चाव से खाते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए सर्दियां जाने से पहले आप मेथी को इस तरह स्टोर कर लीजिए कि बाद में पूरे साल किसी भी सीजन में इसका लुत्फ उठाया जा सके। 

चलिए हम आपको बताते हैं मेथी को स्टोर करने का तरीका-

Kitchen Hacks: हरी मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, स्वाद भी रहेगा बरकरार

  • बाजार से लाई मेथी को सबसे पहले खोलकर साफ कर लें। साफ और बड़े हरे पत्तो को अलग कर लें। 
  • अब मेथी के पत्तों को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए
  • मेथी पत्तों को आप  मलमल के एक कपड़े पर रखकर दो से तीन तक तक धूप में रखें। उसके ऊपर भी मलमल का कपड़ा डाल दें ताकि इन पर धूल ना जम जाए।
  • बीच बीच में पत्तों को उलटते पलटते हुए सुखाते रहें।
  • दो से तीन दिन में मेथी की पत्तियां सूख कर कड़क हो गई है। 
  • अब इन्हें हाथ से क्रश कर लें। बिलकुल कसूरी मेथी की तरह। 
  • क्रश करने के बाद इन्हें किसी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रख लें।

आपकी स्वादिष्ट मेथी स्टोर हो चुकी है। आप जब चाहें इसे निकाल कर पराठा पूरी में डाल सकते हैं। ये कसूरी मेथी बन गई है और अब इसे सब्जी,नान इत्यादि में भी डालकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। 

आप चाहें तो इसे कुछ देर भिगोकर इसे सब्जी या भाजी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल