1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि अमावस्या: 30 साल बाद बन रहा है विशेष संयोग, करें ये काम मिलेगा कई गुना ज्यादा फल

शनि अमावस्या: 30 साल बाद बन रहा है विशेष संयोग, करें ये काम मिलेगा कई गुना ज्यादा फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Nov 17, 2017 04:27 pm IST

इस बार शनि अमावस्या पूरे 30 साल बाद विशेष संयोग बन रहा है। जो कि वर्ष 1987 के बाद पड़ रहा है। अब इतने सालों बाद ही ये दोबारा पड़ेगा।

lord shani- India TV Hindi
lord shani

धर्म डेस्क: इस बार शनि अमावस्या 18 नवबंर को है। इसके साथ ही इस बार शनिवार को अमावस्या होने के साथ-साथ विशेष संयोग बन रहा है। शनिवार के दिन विशाला नक्षत्र में शोभन योग बन रहा है। जिसके कारण इस दिन आपके द्वारा किया गया कोई भी काम तीन गुना ज्यादा फल देगा। ऐसी अमावस्या 30 साल पहले वर्ष 1987 में पड़ी थी। इस दिन शनि से संबंधित पूजा-पाठ करने से साढ़े-साती के निजात मिलने के साथ भगवान शनि की कृपा बनी रहती है।

शनिवार को ये विशेष योग पड़ने के साथ-साथ शनि धनु राशि में मार्गी है वर्ष 1987। इस समय वृश्चिक, धनु, मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है, वहीं कन्या और वृष राशि में ढय्या है।

जानिए क्या है शोभन योग

आनंद आदि में 24 योग होते है। जिनमें एक शोभन योग होता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि अगर शनिवार होने के साथ-साथ शुभ नक्षत्र, तिथि हो तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इसके साथ ही इस शुभ योग में कुछ उपाय करने से आपकी कुंडली में लगे सभी दोष खत्म भी हो जाते है। इसी कारण ऐसा शुभ संयोग पड़ने से इसका महत्व और बढ़ जाता है।

इस दिन करें ये उपाय
शनि अमावस्या के दिन ये उपाय अपनाकर भगवान शनि को प्रसन्न कर उनकी कृपा पा सकते है।

  • शनि अमावस्या के दिन शनि देव पर सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सभी बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए एक काले कपड़े में काले उड़द, अनाज, कोयला और कील लपेट कर नदी में बहा दें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल