1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. दीपावली में बन रहे हैं विशेष संयोग, इस तरह घर में बरसेगी लक्ष्मी

दीपावली में बन रहे हैं विशेष संयोग, इस तरह घर में बरसेगी लक्ष्मी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 05:22 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 05:23 pm IST

धनतेरस और दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से आपके ऊपर विशेष कृपा रहेंगी। इस बार दीपावली में सूर्य द्वादश भाव में स्थिर रहेगा, जिसके कारण दुरूधरा योग बन रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको चार गुना ज्यादा फायदा होगा।

diwali
diwali

इस योग के साथ होगी गोवर्धन पूजा
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन सोमवार होने के साथ-साथ स्वाति नक्षत्र के संयोग से छत्र योग भी है। जो कि सूर्य उदय से शुरु होकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस योग में गोवर्धन की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति की प्राप्ति होगी।

भाईदूज
दीपावली के 1 दिन बाद भाई दूज मनाया जाता है। इस बार भाईदूज 1 नवंबर को है। इस दिन बहनें भाई को टीका लगाकर लंबी उम्र की प्रार्थना करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल