1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali Rangoli 2021: इस दीपावली घर पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

Diwali Rangoli 2021: इस दीपावली घर पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, देखिए लेटेस्ट डिजाइन्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2021 11:22 pm IST,  Updated : Oct 27, 2021 11:22 pm IST

दिवाली के दिन लोग घर को रंगोली से सजाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर के बाहर महालक्ष्मी को खुश करने के लिए रंगोली बनाई जाती है।

Rangoli- India TV Hindi
Rangoli Image Source : INSTAGRAM/LOCHANS.ART.CORNER

त्योहारों पर रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। खासकर दिवाली पर्व पर अधिकतर घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। इस दिन घर के द्वार के सामने रंगोली बनाना बेहद शुभ और प्रभावकारी माना जाता है इसके साथ ही इससे घर में सौभाग्य आता है। विवाह हो, त्योहार हो या फिर कोई भी शुभ कार्य हो, इस मौके पर हर घर में रंगोली बनाई जाती है। दिवाली के दिन लोग घर को रंगोली से सजाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए रंगोली बनाई जाती है। जिस तरह से पूजा के दौरान कलश स्थापित करने से पहले आटे से रंगोली बनाते है उसी प्रकार दीवाली के मौके पर रंगों और फूलों से रंगोली बनाई जाती है।

अगर आप भी इस दीवाली अपने घर में खूबसूरत रंगोली बनाना चाहते हैं तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ लेटेस्ट और सिंपल रंगोली डिजाइन्स जो काफी अट्रैक्टिव हैं और साथ ही इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल