1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Holi 2018: ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, साथ ही जानिए पूजन विधि

Holi 2018: ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, साथ ही जानिए पूजन विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 01:54 pm IST

इस साल यह 2 मार्च 2018 होली खेली जाएगी यानी 1 मार्च को होलाष्टक खत्‍म होने के साथ होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लोग छोटी होली भी कहते हैं। जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

Holika Dahan 1 March Subh Muhurat- India TV Hindi
Holika Dahan 1 March Subh Muhurat

धर्म डेस्क: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिकादहन किया जायेगा और उसके अगले दिन रंग खेला जायेगा। होली के साथ ही होलाष्टक भी समाप्त हो जायेंगे, जिसके चलते विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे। इस साल यह 2 मार्च 2018 होली खेली जाएगी यानी 1 मार्च को होलाष्टक खत्‍म होने के साथ होलिका दहन होगा। होलिका दहन को लोग छोटी होली भी कहते हैं।

होलिका का यह उत्सव प्राचीन समय से मनाया जाता रहा है। इसका उल्लेख वात्स्यायन के कामसूत्र में भी मिलता है। जैमिनी सूत्र के अनुसार इसका आरम्भिक शब्दरूप 'होलाका' था।

बुराई पर अच्छाई की इसे जीत के बाद ही होलिकादहन का यह त्योहार मनाया जाने लगा। होलिकादहन के समय ऐसी परंपरा भी है कि होली का जो डंडा गाडा जाता है, उसे प्रहलाद के प्रतीक स्वरुप होली जलने के बीच में ही निकाल लिया जाता है।

शुभ मुहूर्त

1 मार्च को सुबह 08 बजकर 58 मिनट से शाम 7:40 तक भद्रा रहेगी और भद्रा के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। अतः होलिकाहदन शाम 7:40 के बाद ही किया जायेगा। इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा। वैसे शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार इस साल होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ स्थिति बनी हुई है।

वीडियों में देखे पूरी पूजा विधि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल