1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. ऐसे लोग होते हैं स्वार्थी जिनकी भौंहे होती है ऐसी

ऐसे लोग होते हैं स्वार्थी जिनकी भौंहे होती है ऐसी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 12, 2017 07:49 am IST,  Updated : Jun 12, 2017 07:49 am IST

हम किसी के भौंहो का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

eyebrow- India TV Hindi
eyebrow

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के बारें में पूरी तरह वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार माना जाता है कि इस शास्त्र को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। यह एक ऐसा शास्त्र है जिससे आप किसी भी अंग के आधार से किसी के बारें में जान सकते है।

हम किसी के भौंहो का आकार देखकर जान सकते है कि उसका स्वभाव कैसा है। आपके साथ खुश रहेगा कि नहीं। उसकी पसंद न पसंद क्या है। ये सभी चीजें आप आसानी से सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते है।

आज हम सामुद्रेण ऋषिकृत सामुद्रिक शास्त्र की बात करेंगे छोटी भौंहे वलें लोगों की। आंखों की तुलना में थोड़ी छोटी होती हैं।  इस तरह की भौहों वाले लोग स्वभाव से तुनक मिजाज़, जल्दी आवेश में आने वाले तथा असंतोषी होते हैं।

ये लोग बहुत ही स्वार्थी किस्म के होते हैं। ये लोग न तो किसी की मदद लेना पसंद करते हैं और न ही किसी की मदद करना चाहते हैं।

ज्यादा गुस्से के चलते ये लोग कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं, लेकिन इनमें कुछ विशेषताएं भी होती हैं। साहस, दृढ़ता, किसी भी काम के प्रति उत्साह व आत्मविश्वास इनकी विशेषताएं हैं।

वहीं जिन लोगों की भौहें आगे से पीछे तक एक समान, लेकिन बहुत पतली और हल्की होती हैं, वे लोग बहुत कम बोलते हैं और दूसरों से ज्यादा व्यवहारिक नहीं होते।

आलस्य इन्हें चारों ओर से घेरे रहता है, लेकिन कल्पनाओं में उडान भरने के लिये ये हमेशा तैयार रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल