1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. चैत्र नवरात्र: दिन के अनुसार दें कन्याओं को गिफ्ट, मिलेगी धन-संपत्ति

चैत्र नवरात्र: दिन के अनुसार दें कन्याओं को गिफ्ट, मिलेगी धन-संपत्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2017 05:30 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 05:30 pm IST

न नौ दिनों में अलग-अलग तरीके से कन्याओं को दान देना चाहिए। नवरात्र में इस प्रकार पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और सालभर आपके घर में सुख, समृद्धि, यश आएगा। साथ ही मां आपको सौभाग्य और उन्नति का आशीर्वाद भी देगी। जानिए नवरात्र में किस दिन...

kanya puja
kanya puja

नवरात्र के दूसरे दिन कन्याओं को फल देकर देकर पूजा करें। अगर आप मां को प्रसन्न करना चाहते है, तो कन्याओं  को केला या नारियल दें और अपने घर में खुशहाली चाहते है, तो मां कि कृपा पाने के लिए कन्याओं को पीला या लाल रंग का कोई फल दें।

अगर आप मां को खुश करना चाहते है। उनकी कृपा पाने चाहते है, तो नवरात्र के तीसरे दिन कन्याओं को भेंट में कुछ मीठा दें। इस दिन आप अपने घर में कन्याओं का आमंत्रित भी कर सकती है। इस आमंत्रण में कन्याओं को खीर, केशरिया चावल या फिर हलवा खिलाएं।

नवरात्र के चौथे दिन माता को वस्त्र अर्पण करना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन कन्याओं को पूरी ड्रेस दें। अगर आप ऐसा नही कर पाएगें तो उन्हें आप रंग बिरंगे रिबन बैंड या फिर अपने अनुसार कुछ भी दे दीजिए।

नवरात्र का पांचवा दिन संतान सुख का दिन होता है। इस दिन आप कन्याओं को पांच या सात प्रकार की श्रृंगार की चीजें जैसे कि बिंदी, चुड़ी, मेहंदी, हेयर पिन और नेलपॉलिश, काजल, पाउडर आदि दे सकते है। इससे आपको ऊपर मां की कृपा बनी रहेगी।

अगली स्लाइड मे पढ़े और दिनों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल