1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नवरात्र: दिन के अनुसार दें कन्याओं को भेंट, हो जाएगी गरीबी दूर

नवरात्र: दिन के अनुसार दें कन्याओं को भेंट, हो जाएगी गरीबी दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2016 05:18 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 05:20 pm IST

नवरात्र में कन्या पूजन का अलग ही महत्व है। इन नौ दिनों में अलग-अलग तरीके से कन्याओं को दान देना चाहिए। नवरात्र में इस प्रकार पूजा करने से देवी प्रसन्न होती हैं। जानिए नवरात्र में किस दिन क्या चीज कन्याओं को भेंट करनी चाहिए।

kanya poojan
kanya poojan

  • अगर आप मां को खुश करना चाहते है। उनकी कृपा पाने चाहते है, तो नवरात्र के तीसरे दिन कन्याओं को भेंट में कुछ मीठा दें। इस दिन आप अपने घर में कन्याओं का आमंत्रित भी कर सकती है। इस आमंत्रण में कन्याओं को खीर, केशरिया चावल या फिर हलवा खिलाएं।
  • नवरात्र के चौथे दिन माता को वस्त्र अर्पण करना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन कन्याओं को पूरी ड्रेस दें। अगर आप ऐसा नही कर पाएगें तो उन्हें आप रंग बिरंगे रिबन बैंड या फिर अपने अनुसार कुछ भी दे दीजिए।
  • नवरात्र का पांचवा दिन संतान सुख का दिन होता है। इस दिन आप कन्याओं को पांच या सात प्रकार की श्रृंगार की चीजें जैसे कि बिंदी, चुड़ी, मेहंदी, हेयर पिन और नेलपॉलिश, काजल, पाउडर आदि दे सकते है। इससे आपको ऊपर मां की कृपा बनी रहेगी।
  • नवरात्र का छठा दिन कन्याओं को प्रसन्न करने का अच्छा दिन होता है। जिससे मां अम्बें भी आप पर अपनी कृपा बरसाएगी। इस दिन कन्याओं को उनके खेलने और मनोरंजन की चीजें दें। ताकि मां की कृपा आपके ऊपर पड़े।

अगली स्लाइड में पढ़े और दिनों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल