1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरु पूर्णिमा 2017: जानें, इस पावन पर्व के बारे में NASA ने क्यों किया ट्वीट

गुरु पूर्णिमा 2017: जानें, इस पावन पर्व के बारे में NASA ने क्यों किया ट्वीट

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jul 08, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 02:48 pm IST

9 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाएगा। यह त्यौहार हिंदू पांचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

NASA full moon | Image Twitter- India TV Hindi
NASA full moon | Image Twitter

नई दिल्ली: 9 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाएगा। यह त्यौहार हिंदू पांचांग के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूरे देश में इस त्यौहार को लेकर हर्षोल्लास का माहौल है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA भी इसे अपने तरीके से मना रही है। जी हां, NASA Moon ने गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर एक तस्वीर ट्वीट की है, जो काफी वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा को दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग नामों, और अलग-अलग मान्यताओं से मनाया जाता है। NASA Moon ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'इस वीकेंड पर पूरा चांद दिखा, जिसे गुरु पूर्णिमा, हे मून, मीड मून, राइप कॉर्न मून, बक मून या हमारे पसंदीदा थंडर मून के नाम से जाना जाता है।' NASA का यह ट्वीट खबर लिखे जाने तक लगभग 1,400 बार रिट्वीट किया जा चुका है। इस ट्वीट को रिट्वीट करनेवालों में NASA का ऑफिशल अकाउंट भी शामिल है।

गुरु पूर्णिमा भारत में गुरुओं और शिक्षकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रहते हैं। बताया जाता है कि प्राचीन समय में जब विद्यार्थी नि:शुल्क गुरु से शिक्षा प्राप्त करते थे तब वह बड़ी श्रद्धा भाव से इस दिन अपने गुरुओं की पूजा किया करते थे। हिन्दू धर्म ग्रंथो के अनुसार इस दिन जगत गुरु माने जाने वाले महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। उन्हें आदिगुरु कहा जाता है और उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल