1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 29 जनवरी से राहु-केतु कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा राशि में असर

29 जनवरी से राहु-केतु कर रहे है राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा राशि में असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 27, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Jan 27, 2016 07:46 pm IST

29 जनवरी 2016 को राहु और केतु अपनी राशि बदल रहे हैं। जहां राहु सिंह राशि में तो केतु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। लेकिन हिंदू पचांग के अनुसार राशि को लेकर कुछ भेद है। राहु और केतु लगभग 18 माह राशि में बदलते हैं।

वृष
वृष

वृष राश‌ि
इस राशि के जातकों की कुंडली में राहु चौथे में होगा वही केतु दसवें स्थान में चलेगा। इस राशि के लिए इनका राशि परिवर्तन थोडा संकट ला सकता है। इसलिए इस राशि के जातक थोडा संभल कर चले। आपको अपने व्यापार, नौकरी के लिए थोडा सचेत रहना होगा। आपकी एक लापरवाही आपको भारी नुकसान दे सकती है। जिसके कारण आपको कुछ नजदीकी लोगों से भेदभाव भी हो सकता है।

म‌िथुन राश‌ि
इस राशि के जातकों की कुंडली में राहु तीसरे स्थान पर वही केतु नवम यानी कि आपके भाग्य के घर में होगा। राहु का गोचर आपके भाग्य स्‍थान में होने के कारण आपको लाभ द‌िला सकता है। हर काम संयम के साथ करें। कोई भी काम जोश में आकर जल्दबाजी में न करें। नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड सकता है। अपने काम और आने वाली परिस्थितियों के प्रति भी सजग रहें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल