1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. श्रद्धालुओं के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, सिर्फ 250 लोगों को मिलेगा प्रवेश, दर्शन पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइंस

श्रद्धालुओं के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, सिर्फ 250 लोगों को मिलेगा प्रवेश, दर्शन पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइंस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 01:05 pm IST

दर्शन के लिए भक्तों को कई नियमों का पालन करना पड़ रहा है। मंदिर प्रशासन ने रोजाना सिर्फ 250 लोगों को ही अंदर आने की अनुमति दी है।

sabarimala temple reopens - India TV Hindi
श्रद्धालुओं के लिए खुला सबरीमाला मंदिर Image Source : INSTGARAM: @SABARIMALA.AYYAPPA.SWAMI

लगभग पिछले 6-7 महीने से पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। इस महामारी के कारण लंबे समय से बंद रहने के बाद केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। दर्शन के दौरान दौरान भक्तों को कई नियमों का पालन करना पड़ रहा है। मंदिर प्रशासन ने रोजाना सिर्फ 250 लोगों को ही अंदर आने की अनुमति दी है। 

बता दें कि सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालु 21 अक्टूबर तक पूजा-अर्चना कर सकेंगे। जिन्होंने मास्क पहना होगा और कोविड-19 नहीं होने से संबंधित जांच रिपोर्ट साथ में होगी, उन्हें ही मंदिर के अंदर प्रवेश मिलेगा। 

Vastu Tips: मंदिर में नहीं रखनी चाहिए इस तरह से मूर्ति, पड़ता है बुरा असर

बता दें कि देश में मार्च महीने में लॉकडाउन के बाद पहली बार इस मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों ने डिजिटली बुकिंग भी कराई।

इसके साथ ही मंदिर प्रशासन की एक और महत्वपूर्ण गाइडलाइन है कि 10 से 60 साल के उन लोगों को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा, जिनके पास स्वस्थ होने से संबंधित चिकित्सा प्रमाणपत्र होंगे। कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को ठहरने की अनुमति नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल