1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज सूर्य कर रहा है पूनर्वस नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोगों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

आज सूर्य कर रहा है पूनर्वस नक्षत्र में प्रवेश, इन नाम के लोगों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 05:25 pm IST

सूर्य के पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने से गर्मी बढ़ेगी और सामान्य रूप से बारिश होती नजर आयेगी। साथ ही इससे विभिन्न नामाक्षर और नक्षत्र वाले लोगों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा।

sun transit punvarsh nakshatra on 8 july 2018 s
sun transit punvarsh nakshatra on 8 july 2018 s

  • जिन लोगों का जन्म उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा या शतभिषा नक्षत्र में नक्षत्र हुआ है और जिनके नाम का पहला अक्षर 'भ', 'ज', 'ख', 'ग' या 'स' हो, उन लोगों को 20 जुलाई तक खूब लाभ ही लाभ मिलेगा। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अतः 20 जुलाई तक के लिये अपना लाभ सुनिश्चित करने के लिये- धर्मस्थल पर सूर्य की वस्तुएं जैसे गुड़ या बाजरा आदि का दान करते रहें। साथ ही घर में गंगाजल लाकर रखें। इससे आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।
  • जिनका जन्म पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद या रेवती नक्षत्र में हुआ हो और जिनका नाम 'स', 'द', 'थ', 'झ' या 'च' अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को 20 जुलाई तक थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। घर के मालिक को कुछ परेशानी हो सकती है। अतः हर तरह की परेशानियों से बचने के लिेए 20 जुलाई तक जब भी मौका मिले जरूरतमंद को भोजन जरूर खिलाएं। साथ ही मौका मिलने पर किसी दिव्यांग की मदद करें। इससे आपको हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और नामों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल