1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंहस्थ: अगर आप जा रहे है यहां, तो इन बातों का रखें ख्याल

सिंहस्थ: अगर आप जा रहे है यहां, तो इन बातों का रखें ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2016 08:50 am IST,  Updated : Apr 22, 2016 10:31 am IST

अगर आप भी सोच रहे है कि धार्मिक नगरी उज्जैन जाकर कुंभ के अवसर में एक डुबकी लगा लें। तो हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी बातें बता रहे है। जिनका यहां जाने पर जरुर ध्यान रखें। जिससे आपको किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

kumbh
Image Source : PTIkumbh
  • अगर आप यहां के मंदिरों का दर्शन करने को सोच रहे है तो आपके लिए शाम के समय दर्शन करना आपके लिए बेहतर होगा, क्योंकि दिन की गर्मी आपके सामने परेशानी खड़ी कर सकती है। साथ ही आप मंदिर के दर्शन का लुफ्त नहीं उठा पाएगे।
  • सिंहस्थ में जाते समय अपने साथ ऐसी कोई चीज न ले जाए जो कीमती हो, क्योंकि वहां पर इतनी भीड़ होती है कि वो खो सकती है। साथ ही महिलाएं ज्यादा जेवर न पहने उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • शहर में प्रवेश करने के पहले सेटेलाइट टाउन से ही मेले की जानकारी वाला ब्रोशर ले लें, ताकि इमरजेंसी नंबर आपके पास रहे।
  • कोशिश करें कि बच्चों का पूरा ख्याल रखें। साथ ही अपना पता, नाम या मोबाइल उनके दे दे। जिससे कि अगर वो आपसे दूर हो जाए तो आप उनसे संपर्क कर पाएं। साथ ही सुरक्षा की द्रष्टि से बच्चों को नदी में स्नान न कराएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल