1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: शुक्र के राशिपरिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

गुरुवार: शुक्र के राशिपरिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के लिए होगा आज का दिन खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2017 08:23 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 11:48 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ दो शुभ योग के साथ शुक्र राशि परिवर्तन कर रहा है। जिसके कारण हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आज यायीजयद योग यानी की कानूनू दिन है। इस दिन कानूनी काम करने का अच्छा दिन माना जाता है। जानिए आपका कैसा रहेगा आज का दिन....

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
इस राशि वालों आज पैसे के लेन-देन से बचें। आज आप इनकम के सोर्स बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कुछ बड़े और अनुभवी लोगों से निवेश और सेविंग करने के नए तरीके पता चलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कंपनी या सरकार की तरफ से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस साल रिश्तेदार और दोस्तों से भी आर्थिक मदद मिलेगी। आज आपको धन लाभ हो सकता है। आज उन चीजों को महत्व दें जो सही में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं । आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा ।

मीन राशि
इस राशि वालों आपको काम की वजह से विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही नयी जमीन खरीदने का अवसर बन सकता है। आज नौकरी में तरक्की का योग बन रहा हैं। आमदनी और कारोबार के पक्ष में आपको बढ़िया नतीजे मिलेगें। आज दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी सुस्त हो, लेकिन जल्द ही आपको बेहतर मौके मिलने लगेगें। आज न केवल रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, बल्कि नए कार्य मिलने के अवसर बनेगें। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करेगें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल