1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का राशिफल: बन रहे है 2 अशुभ योग, रहे सतर्क इन राशियों को हो सकती हैं हानि

सोमवार का राशिफल: बन रहे है 2 अशुभ योग, रहे सतर्क इन राशियों को हो सकती हैं हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2017 06:53 am IST,  Updated : Dec 25, 2017 06:53 am IST

आज पंचक नक्षत्र रहेंगे। इसके साथ ही पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से मुसल और व्यतिपात योग बन रहे हैं। इस अशुभ योग का असर हर राशि पर रहेगा। इसलिए आज के दिन कही भी निवेश करने से पहले उसके बारें में हर चीज जान लें। नहीं तो धन हानि ह

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

सिंह राशि का राशिफल 
आज बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में जिससे मिलेंगे वह व्यक्ति आपके आइडिया से प्रभावित होगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फ्रूटस खाएं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे।

कन्या राशि का राशिफल  
आज आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। मसूर की दाल दान करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल