1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: नवंबर माह का आखिरी बुधवार, इन राशियों का बदल देगा जीवन

राशिफल: नवंबर माह का आखिरी बुधवार, इन राशियों का बदल देगा जीवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 28, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 07:41 pm IST

मंगल के तुला राशि में प्रवेश से विभिन्न राशियों पर इसका क्या असर होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि का राशिफल
जो छात्र विदेश में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है, नए अवसर भी मिलेंगे। आज का दिन बहुत ही शुभ है। बिजनेसमेन के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विदेशी कंपनी से अच्छी डील मिल सकती है जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगी। जॉब में प्रमोशन से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और बुद्धिमत्ता से अपना काम करना होगा। केसर का तिलक लगाएं। शुभ रहेगा।

कर्क राशि का राशिफल
आज आप पैसों के मामले में सावधानी बरतें, फिज़ूलखर्ची से बचें। घरेलू खर्चों की पूर्ति के लिए आपको अधिक परिश्रम करने के साथ कर्ज भी लेना पड़ सकता है। आय के नए साधन मिलेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बना  रहेगा। इस दौरान माता से आपका लगाव बढ़ेगा। उनकी भावनाओं और प्यार को महत्व दें। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें। किसी नए काम की शुरूआत से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल