1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: मोबाइल फोन की रिंगटोन और घर पर डोर बेल लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

वास्तु टिप्स: मोबाइल फोन की रिंगटोन और घर पर डोर बेल लगाते समय जरूर ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2020 06:19 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:21 am IST

घर में मोबाइल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीज़ें होती हैं | इन आवाज़ों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है |

Door bell- India TV Hindi
Door bell Image Source : TWITTER/VANDYKESONLINE

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश बताएंगे घर की आवाज़ों के बारे में। घर में मोबाइल फोन, डोर बेल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीज़ें होती हैं | इन आवाज़ों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है | जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है | इसलिए घर की हर एक चीज़ की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है | 

कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाइल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है | इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी बात झगड़े तक आ पहुंचती है | इसलिए हमेशा अपने मोबाइल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे | साथ अलार्म क्लॉक या डोर बेल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए |

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल