1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: डाइनिंग रूम का रंग करवाते वक्त ध्यान में रखें ये चीज, घरवालों पर पड़ता है असर

Vastu Tips: डाइनिंग रूम का रंग करवाते वक्त ध्यान में रखें ये चीज, घरवालों पर पड़ता है असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2020 07:04 am IST,  Updated : Dec 16, 2020 07:04 am IST

जानिए डाइनिंग रूम यानि की भोजन कक्ष के रंग के बारे में।

dining room- India TV Hindi
dining room Image Source : INSTAGRAM/LAURS_PHIILIPJEFFRIES

वास्तु शास्त्र में चर्चा करेंगे डाइनिंग रूम यानि की भोजन कक्ष के रंग के बारे में। आखिर वास्तु के अनुसार भोजन कक्ष का रंग कैसा होना चाहिये। घर के अन्य हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व होता है क्योंकि डाइनिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इसलिए डाइनिंग रूम में रंग कराते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए किचन का रंग

वास्तुशास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम यानि भोजन कक्ष में ऐसा रंग प्रयोग करना चाहिये जो घर के सभी सदस्यों को जोड़े रखने में सहायक हो। कई बार भोजन के दौरान अहम निर्णय भी ले लिये जाते हैं क्योंकि, उस समय सब साथ होते हैं, तो ऐसे में रंगों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। वास्तु के अनुसार डाइनिंग रूम में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी, नारंगी, क्रीम या फिर हल्का पीला रंग सबसे अच्छा होता है। हल्के रंगों को देखकर खाना खाने वालों के मन में आनंद बना रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि डाइनिंग रूम में काला रंग करवाने से आपको बचना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल