1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 26 नवंबर को शुक्र कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

26 नवंबर को शुक्र कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2017 12:39 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 12:39 pm IST

ज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज रात 10 बजकर 09 मिनट पर शुक्र देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 20 दिसंबर की शाम 06 बजकर 32 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल और उपाय
आपके दसवें खाने में शुक्र के इस गोचर से धन और स्त्री के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। धर्म के प्रति भी आपकी कुछ आस्था होगी। आपका बुढ़ापा और जवानी दोनों ही अच्छे से बितेंगे। स्त्री का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन शुक्र की अशुभ स्थिति में स्त्री को कुछ परेशानी हो सकती है।
शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • संयमता से काम लें।
  • शनि संबंधी उपाय करें और तेल का दान करें।

मीन राशि का राशिफल और उपाय
आपके नवें घर में शुक्र का यह गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करायेगा। 20 दिसंबर तक की गई तीर्थ यात्रा आपके बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये शुभ होगी। आपके पास धन बहुत होगा, लेकिन बेहतरी के लिये मेहनत जारी रखनी होगी। व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचना चाहिए। सन्तान से ज्यादा सुख मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी।

  • शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए
  • आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये नीम के पेड़ के नीचे चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा दबाएं।
  •  नया घर बनवा रहे हैं तो उसकी नींव में चांदी या शहद जरूर दबाएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल