1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. एक क्लिक में जानिए सप्ताह भर का भविष्यफल

एक क्लिक में जानिए सप्ताह भर का भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 18, 2016 10:51 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 10:58 pm IST

धर्म डेस्क: आज से शनि-चंद्रमा आमने-सामने होने से विष योग बना रहे हैं। इसका असर सभी राशियों पर रहेगा। इसके प्रभाव से कुछ लोगों का मन काम में नहीं लगेगा। मूड खराब रहेगा। मेहनत के

weekly horoscope
weekly horoscope

मीन
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर धनु राशि में अर्थात् आपकी राशि से दसवें भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए सामान्य फलदायी रहेगा। बिजनेस में छोटी-मोटी तकलीफ रहेगी, विघ्नों का सामना करना पड़ेगा।

नौकरी या कर्मक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ संबंध के कारण आपके मान-सम्मान को ठेस न लगे इसका ध्यान रखें, वर्तमान समय मेम आपका राशि स्वामी गुरू वक्री है और राहु के साथ डिग्रीकल होने से आपको विचारों में उलझन बढ़ेगी और निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव करेंगे। धर्म में थोड़ी आडंबर की प्रवृत्ति बढ़ेगी।

 जिन लोगों को डायबिटीज है उनकी तकलीफ में वृद्धि न हो इसका ध्यान रखना जरूरी है। गुरूवार के उपवास के साथ गुरू के मंत्र का जाप करें। इस सप्ताह की शुरूआत में परिवार या संतान या प्रिय व्यक्ति के साथ किसी भी वाद-विवाद से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्यभाग में कोई यात्रा हो सकती है। भाई बहन के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ हो सकता है।

सप्ताह के अंतिम भाग में आपको सुख शांति के साथ परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। माता से लाभ की आशा रख सकते हैं। जमीन-मकान, वाहन या प्रोपर्टी का कोई लाभ मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल