1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 25 December 2021: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 25 December 2021: जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2021 09:09 pm IST,  Updated : Dec 24, 2021 09:09 pm IST

आज रात 8 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 25 December 2021- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang 25 December 2021 Image Source : INDIA TV

आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्टी तिथि और शनिवार का दिन है । षष्टी तिथि आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 24 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज रात 8 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त।

शुभ मुहूर्त

षष्टी तिथि: आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक 

 प्रीति योग:  आज दोपहर 11 बजकर 24 मिनट तक

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र: आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 5 मिनट तक 

थ्वी लोक की भद्रा: आज रात 8 बजकर 9 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक

राहुकाल

दिल्ली - सुबह 09:47 से दोपहर पहले 11:04 तक

मुबंई - सुबह 09:54 से दोपहर पहले 11:16 तक
चंड़ीगढ़ - सुबह 09:50 से दोपहर पहले 11:07 तक
लखनऊ - सुबह 09:30 से सुबह 10:48 तक
भोपाल - सुबह 09:40 से दोपहर पहले 11:00 तक
कोलकाता - सुबह 08:56 से सुबह 10:16 तक
अहमदाबाद - सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:19 तक
चेन्नई - सुबह 09:19 से सुबह 10:44 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 10 मिनट
सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 30 मिनट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल