1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chankya Niti: ऐसे लोगों से बिल्कुल भी न करें मित्रता, हो सकते हैं आप हर तरह से बर्बाद

Chankya Niti: ऐसे लोगों से बिल्कुल भी न करें मित्रता, हो सकते हैं आप हर तरह से बर्बाद

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 24, 2022 06:13 am IST,  Updated : Feb 03, 2022 03:43 pm IST

आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में भी बताया है जिनसे दोस्ती बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में यह आपकी बर्बादी का कारण बन सकते हैं।

Chankya Niti- India TV Hindi
Chankya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कैसे लोगों से मित्रता नहीं करना चाहिए
  • ऐसे लोगों से मित्रता करने से आप भी अपना भविष्य बर्बाद कर सकते हैं

आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महानतम लोगों में शामिल है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का जो व्यक्ति पालन करता हैं वह कभी भी असफल नहीं हो सकता है। इसी तरह आचार्य चाणक्य ने उन लोगों के बारे में भी बताया है जिनसे दोस्ती बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में यह आपकी बर्बादी का कारण बन सकते हैं।   

Chanakya Niti: यह एक चीज हमेशा चलती है मनुष्य के पीछे, चाहकर भी नहीं कर सकते अलग

श्लोक

दुराचारी च दुर्दृष्टिर्दुराऽऽवासी च दुर्जनः। 
यन्मैत्री क्रियते पुम्भिर्नरः शीघ्र विनश्यति॥

अर्थ
आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक में कहा है कि दुराचारी, दुष्ट स्वभाव वाला, बिना किसी कारण दूसरों को हानि पहुंचाने वाला और दुष्ट व्यक्ति से मित्रता रखने वाला श्रेष्ठ पुरुष भी शीघ्र ही नष्ट हो जाते है क्योंकि संगति का प्रभाव सामने वाले पर जरूर पड़ता है।

Chankya Niti: इन 3 जगहों पर खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा भरा रहता है धन का भंडार

आचार्य चाणक्य ने अपने इस श्लोक में कहने की कोशिश की है कि किस तरह के लोगों को कभी मित्र नहीं बनाना चाहिए। जीवन में हर किसी को दोस्त बनाने पड़ते हैं जिसमें से कुछ दोस्त ऐसे होते हैं जो आपके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। वहीं कई ऐसे भी होते हैं जो काम के वक्त सबसे पहले धोखा देते हैं। लेकिन कई बार हम सही और गलत मित्र पर फर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप दुराचारी, दुष्ट स्वभाव वाला या दूसरों को हानि पहुंचाने वाले व्यक्ति से मित्रता कर लेते हैं तो आपके लिए भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ऐसे मित्रों के साथ रहने से उनके स्वभाव का असर आपके ऊपर भी पड़ेगा। ऐसे में आप भी उनकी तरह दुष्ट प्रवृत्ति के हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहे तो बेहतर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल