1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Holi 2022: नौकरी और व्यापार में नहीं मिल रही है सफलता तो काम आ सकती है होलिका की राख

Holi 2022: नौकरी और व्यापार में नहीं मिल रही है सफलता तो काम आ सकती है होलिका की राख

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2022 09:03 am IST,  Updated : Mar 17, 2022 09:03 am IST

मान्यताओं के अनुसार जैमिनी सूत्र में इसका आरम्भिक शब्दरूप ‘होलाका’ बताया गया है। वहीं हेमाद्रि, कालविवेक में होलिका को ‘हुताशनी’ कहा गया है। वहीं भारतीय इतिहास में इस दिन को भक्त प्रहलाद की जीत से जोड़कर देखा जाता है।

होलिका दहन- India TV Hindi
होलिका दहन Image Source : INDIA TV

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई का दिन यानि कि इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। होलिका का ये त्योहार बहुत पुराने समय से मनाया जा रहा है। इस बार होली 18 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं होलिका दहन 17 मार्च, गुरुवार को किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार जैमिनी सूत्र में इसका आरम्भिक शब्दरूप ‘होलाका’ बताया गया है। वहीं हेमाद्रि, कालविवेक में होलिका को ‘हुताशनी’ कहा गया है। वहीं भारतीय इतिहास में इस दिन को भक्त प्रहलाद की जीत से जोड़कर देखा जाता है। 

मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करने से आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पूजा-पाठ के हिसाब से इस दिन को बहुत ही शुभ माना गया है। आइए जानते हैं होलिका जहन के दिन नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए क्या उपाय करें-

नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए करें ये-

नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए होलिका दहन के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद एक पानी वाला नारियल लेकर परिवार से सभी सदस्यों के सिर के ऊपर से 7 वार उतार दें। इसके बाद नारियल को होलिका दहन में डाल दें। इसके बाद होलिका दहन की 7 बार परिक्रमा करें, फिर भगवान को फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं। ऐसा करने से नौकरी और व्यापार से संबंधित समस्या दूर हो जाएगी।

बीमारी से मिलेगा छुटकारा-
घर में यदि कोई बीमार रहता है तो होलिका दहन की राख को बीमार व्यक्ति के शरीर पर छिड़क दें। इसके अलावा उसके बिस्तर पर भी छिड़कें, इससे काफी आराम होगा।

नकारात्मतक शक्तियां होंगी दूर-
ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन की राख को घर लाएं और उसमें राई और नमक मिलाकर उसे किसी साफ बर्तन में डालकर घर के किसी शुद्ध स्थान पर रख दें, ऐसा करने से घर की निगेटिव ऊर्जा खत्म हो जाएगी और बुरा वक्त भी दूर हो जाएगा।

धन प्राप्ति के लिए करें ये-
होली की राख को एक पोटली में भरकर उसे अपनी तिजोरी में रख लीजिये। कहा जाता है कि इससे संचित धन अवश्य बढ़ता है। इसके अलावा अगर किसी इंसान को टोने-टोटके की समस्या है या टोने टोटके का भय है तो इस राख का तिलक लगाने से भी आपको इस भय से मुक्ति मिलती है और आपके अंदर आत्मबल की वृद्धि होती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल