1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को करें प्रसन्न, जानें मुहूर्त और मंत्र

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को करें प्रसन्न, जानें मुहूर्त और मंत्र

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 24, 2022 09:18 am IST,  Updated : Jul 24, 2022 09:18 am IST

Kamika Ekadashi 2022: हिंदू धर्म के अनुसार इस भगवान विष्णु के नाम का व्रत रखने से ब्रह्म हत्या दोष से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप समय निकालकर इस दिन पुष्कर, गंगा और वाराणसी में सन्ना करने से पुण्य मिलता है।

Kamika Ekadashi 2022- India TV Hindi
Kamika Ekadashi 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने से काफी शुभ फल मिलता है।

Kamika Ekadashi 2022:  सावन का महीना चल रहा है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। आज कामिका एकादशी है। एकादशी तिथी भगवान विष्णु को काफी प्रिय होती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से काफी शुभ फल मिलता है।  एकादशी के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार इस भगवान विष्णु के नाम का व्रत रखने से ब्रह्म हत्या दोष से मुक्ति मिल जाती है। यदि आप समय निकालकर इस दिन पुष्कर, गंगा और वाराणसी में सन्ना करने से पुण्य मिलता है। कामिका एकादशी की कथा पढ़ना भी काफी शुभ माना जाता है। कामिका एकादशी के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं शुभ मुहूर्त और मंत्र। 

कामिका एकादशी 2022 का शुभ मुहूर्त

  • ध्रुव योग:  दोपहर 02:02 बजे से कल दोपहर 03:04 बजे तक
  • वृद्धि योग: प्रात:काल से दोपहर 02:02 बजे तक
  • द्विपुष्कर योग: रात 10:00 बजे से कल सुबह 55:38 बजे तक
  • रोहिणी नक्षत्र: रात 10:00 बजे तक, फिर मृगशिरा नक्षत्र
  • आज का राहुकाल: शाम 05:35 बजे से शाम 07:17 बजे तक 
  • दिन का शुभ समय: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक

कामिका एकादशी का शुभ मंत्र

ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:

माता लक्ष्मी की भी पूजा करें

कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होती है। विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

कामिका एकादशी के दिन करें दान

कामिा एकादशी के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करें।

(डिसलेमरइस लेख में यक विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सतयता की पुषटि नहीं करता। )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल