1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नहीं बन रहे हैं बिगड़े काम तो इलायची करेगी काम आसान, बस करें ये उपाय

नहीं बन रहे हैं बिगड़े काम तो इलायची करेगी काम आसान, बस करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2022 11:12 am IST,  Updated : Mar 27, 2022 11:13 am IST

अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं, तो इलायची आपके काम आ सकती है।

elaichi - India TV Hindi
elaichi  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है
  • किसी महत्वपूर्ण कार्य से अगर बाहर जा रहे हैं तो सुबह के समय तीन इलायची दाएं हाथ की मुट्ठी में रखें

इलायची को खाने का स्वाद और महक बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अधिकतर लोगों की रसोई में ये मौजूद रहती है, लेकिन क्या आपको पता है ये छोटी सी इलायची खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी किस्मत भी बदल सकती है। हम आपको आज बताएंगे कि किस तरह से आप इलायची के जरिए अपनी किस्मत को पलट सकते हैं और कामयाबी हासिल कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं-

आर्थिक संकट से मिलेगा छुटकारा-

अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं, तो इलायची आपके काम आ सकती है। इसके लिए पर्स में या जहां भी आप पैसे रखते हैं वहां पर 5 हरी इलायची रखें। ऐसा करने पर आय में वृद्धि होती है।

प्रमोशन के लिए करें ये काम-
नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल रहा है तो एक हरे कपड़े में इलायची को बांधकर रात में तकिए के नीचे रख दीजिए और किसी भी व्यक्ति को दे दें। इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।

शुक्र कमजोर है तो करें ये उपाय-
अगर आपका शुक्र कमजोर है या खराब फल की प्राप्ति हो रही है, तो एक लोटा जल में दो इलायची डालकर इसे उबाल लें। जल आधा हो जाने पर इसे एक बाल्टी पानी में डाल दें, अब इससे स्नान करें। स्नान करते वक्त पवित्रता का ध्यान रखें। नहाते समय ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली का जाप करें, इस उपाय को कर शुक्र को मजबूत कर सकते हैं।

संबंधों में लाए मधुरता-
अगर पत्नी-पति में अनबन चल रही है तो पत्नी श्रीकृष्ण का स्मरण कर शुक्रवार के दिन तीन इलायची अपने बदन से स्पर्श करके पल्लू या रुमाल में बांध कर अपने पास ही रखें। शनिवार की सुबह वह इलायची पीस कर किसी भी व्यंजन में मिलाकर पति को खिला दें। ऐसा तीन शुक्रवार को करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा।

बनेंगे बिगड़े काम-
किसी महत्वपूर्ण कार्य से अगर बाहर जा रहे हैं तो सुबह के समय तीन इलायची दाएं हाथ की मुट्ठी में रखें और श्रीं श्रीं बोलें उसके बाद मुठ्ठी खोलें फिर उसे खाएं, इससे आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वो पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल