1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. अगर अकेले घूमने का बना रही हैं प्लान तो ये जगह आपके लिए रहेगी बेस्ट

अगर अकेले घूमने का बना रही हैं प्लान तो ये जगह आपके लिए रहेगी बेस्ट

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 12:18 pm IST

अब विदेशों के साथ-साथ अपने देश में भी ऐसे पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं।

Best destinations For Solo Female Travel- India TV Hindi
ट्रेवल न्यूज इन हिंदी

नई दिल्ली: भारत में विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए तमाम तरह के विकल्प उपलब्ध हैं। लोग या तो परिवारों के साथ जाते हैं या किसी समूह के साथ घूमना पसंद करते हैं। कहीं जाने पर आपको कई तरह के पर्यटक देखने को मिलते हैं, जिनमें जोड़े, वरिष्ठ नागरिक इत्यादि सहित कई और शामिल हैं। अब इन सबके अलावा सोलो वुमन ट्रैवलर्स का भी धीरे-धीरे विकास हो रहा है। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए ऐसे सफर पर निकलना एक चर्चित अवधारण रही है, जिसमें 'सुरक्षा' को खास तौर पर वरीयता दी जाती है।

हालांकि अब विदेशों के साथ-साथ अपने देश में भी ऐसे पर्यटन स्थल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने के लिए जा सकती हैं। इनमें महिलाओं के विभिन्न वर्ग शामिल हैं जैसे कि कोई आर्थिक रूप से स्वतंत्र है, तो कोई ट्रैवल ब्लॉगर हैं।

क्या आप भी भूल जाते हैं टाइम से पानी पीना, ये टिप्स जरूर आएंगे काम

स्टर्लिग हॉलिडे के चीफ कस्टमर इंगेजमेंट ऑफिसर विक्रम लालवानी ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल सुझाए हैं, जहां महिलाएं अकेले घूमने जाने का आनंद ले सकती हैं।

कुफरी : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित यह छोटा-सा हिल स्टेशन अपने आप में अनोखा है। यहां कई खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और कई मनोरम दृश्य हैं। यह सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी उत्तम है और यहां पर्यटकों का स्वागत भी बेहद बेहतर तरीके से होता है, ऐसे में इसकी ये सारी खूबियां इसे महिला यात्रियों के लिए घूमने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

मुन्नार : यह भारत में सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। चाय के बगीचों, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और हरियाली के लिए यह मशहूर है। यहां के स्थानीय निवासियों को उनके गर्मजोशी वाले स्वभाव के लिए जाना जाता है। ये पर्यटकों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसे देखते हुए यह भी सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए एक बेहतरीन जगह है।

गोवा: गोवा भी महिलाओं के लिए सुरक्षित है, यहां आपको कोई अकेला देखकर हैरान होगा। यहां आप तमाम बीच और चर्च का लुत्फ उठा सकती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Travel से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल