समर वेकेशन पर जाने से पहले चेक कर लीजिए अपनी Travel kit, यहां देखें 15 सामान की लिस्ट
समर वेकेशन पर जाने से पहले चेक कर लीजिए अपनी Travel kit, यहां देखें 15 सामान की लिस्ट
Written By: Akanksha Tiwari@akankshamini
Published : Jun 02, 2023 06:54 pm IST,
Updated : Jun 02, 2023 06:54 pm IST
Travelling kit list: सफर पर जाने से पहले एक ट्रेवल किट जरूर बनानी चाहिए, जिसमें जरूरत का सामान होना चाहिए। यहां हम आपके लिए ट्रेवल किट में होने वाले सामानों की लिस्ट बता रहे हैं।
Image Source : FREEPIK
Travelling kit list
स्कूल और कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टी शुरू हो चुकी है, इस मौसम में लोग अलग-अलग शहरों में घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप सोलो या परिवार के साथ ट्रेवल करने वाले हैं तो आपको सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेवल किट चैक कर लेनी चाहिए और अगर आपने अब तक ट्रेवलिंग किट नहीं बनाई है तो आज ही इसे बना लें। यहां हम आपको बताने वाले हैं सफर के दौरान आपकी ट्रेवल किट में कौन-कौन सी चीजें (travelling kit list) जरूर होनी चाहिए। इन चीजों से आपका सफर आसान हो जाएगा।
ट्रेवल किट में क्या-क्या होना चाहिए (travelling kit full list)
फोन चार्जर और पोर्टेबल फोन चार्जर
गर्मी में ट्रेवल कर रहे हैं तो पानी को ठंडा रखने वाली बोतल
एसपीएफ 50 वाली Sunscreen
आधार कार्ड
पेन किलर, ओआरएस, ग्लोकोज, एलर्जी की दवा, एसिडिटी की दवा, लूज मोशन की दवा, बुखार की दवा, बैडेज, कॉटन और एंटीसेप्टिक क्रीम
मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम या लोशन
ट्रेवल किट में फिटकरी जरूर रखें। इसे चोट पर लगाने से तुंरत आराम मिलता है और खून बहना भी बंद हो जाता है
डॉक्टर की परामर्श से वायरल और बैक्टिरियल इंफेक्शन की दवाई भी अपनी ट्रेवल किट में शामिल करें
बीपी के मरीज अपने साथ बीपी चेक करने वाली मशीन साथ लेकर जाएं
शुगर के मरीज शुगर चेक करने वाली मशीन ट्रेवल किट में रखें
करीबी लोगों के नंबर एक डायरी में लिख कर रहें, अगर आपका फोन खो जाए तो ये नंबर आपके काम आएंगे।
अगर आप विदेश में यात्रा करने जा रहे हैं तो वहां की करेंसी एयरपोर्ट से लेकर जाएं।
विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपनी ट्रेवल किट में पासपोर्ट रखना न भूलें।
ट्रेवल किट में हाजमोला और कुछ टॉफी भी रखें।
ट्रेवल किट में नेल कटर और एक छोटा चाकू भी रखें। चाकू किसी भी फल को रास्ते में काटने के काम आएगा।