1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में बैंक की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में बैंक की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब, मामला दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 06:36 pm IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी ने घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि तिजोरी का ताला बरकरार होने के बावजूद सोने के पैकेट गायब हो गये हैं।

101 gold packets missing from bank vault in Madhya Pradesh, case registered- India TV Hindi
101 gold packets missing from bank vault in Madhya Pradesh, case registered Image Source : GOOLGE

श्योपुर, (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा की तिजोरी से सोने के 101 पैकेट गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारी ने घटना पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि तिजोरी का ताला बरकरार होने के बावजूद सोने के पैकेट गायब हो गये हैं। बैंक प्रबधंन ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सम्पत उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया, ‘‘बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि नौ जून को जब बैंक का सेफ खोला गया तो उसमें से गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों के 101 सोने के पैकेट गायब थे।’’ अधिकारी ने बताया कि घटना का पता तब चला जब तिजोरी को डुप्लीकेट चाबी से खोला गया क्योंकि उसकी मूल चाबी कहीं खो चुकी थी। 

एसपी ने बताया, ‘‘पुलिस मामले में बैंक कर्मचारी से पूछताछ कर रही है क्योंकि मामले में उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है। तिजारी से कितना सोना गायब हुआ है और उसकी कीमत क्या थी। इसका आकलन किया जा रहा है।’’ उपाध्याय ने बताया कि बैंक प्रबंधक विनोद कुमार लखनपाल की शिकायत पर भादवि की सम्बद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।