1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP के धार में बड़ा हादसा, रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान वाहनों पर गिरी क्रेन, 2 लोगों की मौत

MP के धार में बड़ा हादसा, रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान वाहनों पर गिरी क्रेन, 2 लोगों की मौत

 Published : Oct 30, 2025 11:45 am IST,  Updated : Oct 30, 2025 11:49 am IST

धार जिले के सागौर में रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान क्रेन अचानक सड़क पर मौजूद पिकअप वैन के ऊपर जा गिरी। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप वैन पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

crane- India TV Hindi
वाहनों पर गिरी क्रेन। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर काम कर रही भारी-भरकम क्रेन अचानक पलट गई। इस दौरान एक टाटा मैजिक और एक पिकअप वाहन इसकी चपेट में गए। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे बाइक सवार सहित अन्य लोगों के भी दबे होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। अभी दोनों मृतक कौन हैं उनकी शिनाख्त उन्हें निकलने के बाद हो सकेगी।

चकनाचूर हो गई पिकअप वैन

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान यह क्रेन एक भारी पिलर को शिफ्ट करने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से यह ब्रिज के सर्विस रोड पर गिर गई। क्रेन का वजन इतना ज्यादा था कि पिकअप वैन पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें बैठे लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे का वीडियो आया सामने-

सागौर थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंते और रेस्क्यू में जुटे हैं। क्रेन उठाने के बाद ही घायलों और मृतकों की संख्या सामने आ पाएगी।

(रिपोर्ट- एकता शर्मा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।