1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश का खंडवा शहर बना हॉटस्पॉट, एक साथ मिले 20 कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश का खंडवा शहर बना हॉटस्पॉट, एक साथ मिले 20 कोरोना पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2020 10:33 am IST,  Updated : May 12, 2020 10:33 am IST

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के बाद अब कोरोना वायरस का विस्फोट छोटे शहरों में भी हो रहा है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों के बाद अब कोरोना वायरस का विस्फोट छोटे शहरों में भी हो रहा है। ताजा मामला राज्य के खंडवा जिले का है। यहां एक साथ 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। आज ही 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी हैं। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के घासपुरा, सिंधी कॉलोनी, कहारवाड़ी, सराफा बाजार, रामकृष्ण गंज व बड़ा बम क्षेत्र से ये पॉजिटिव सामने आए हैं। सभी को कोविड केयर वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। योगेश शर्मा ने बताया यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आये लोगों के संपर्क में रहे है। CMHO ने बताया कि खण्डवा में अब 79 कोरोना पॉजिटिव हुए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3880 पहुंच गई है। सोमवार को यहां 158 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सोमवार को 5 और लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना से हुई मौतों की संख्या 224 पहुंच गई है। अब तक कोरोना वायरस ने राज्य के 41 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या भी 1857 पर पहुंच गई है। 

इंदौर में 2000 मामले 

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2000 को पार कर गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इंदौर में मंगलवार सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2016 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 3880 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में सोमवार को 5 और लोगों ने कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब कोरोना से हुई मौतों की संख्या 224 पहुंच गई है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 

जिला कोरोना पॉजिटिव  मौत 
इंदौर 2016 92
भोपाल 788  34
उज्जैन  237  45 
जबलपुर  133  7
खरगौन 89 8
बड़वानी  26 0
शिवपुरी 3 0
मुरैना 22 0
ग्वालियर 26 0
छिंदवाड़ा 5 1
विदिशा 13 0
बैतूल  1 0
श्योपुर  4 0
होशंगाबाद  37 3
खंडवा  59  7
रायसेन  64 3
देवास  48 7
धार  79     2
सागर  10 1
शाजापुर  8 1
रतलाम  23 0
मंदसौर  51 4
सतना  4 1
टीकमगढ़  3 0
आगर मालवा  13 1
अलीराजपुर  3 0
डिंडोरी 2 0
बुरहानपुर  60 5
शहडोल  3 0
हरदा  3 0
रीवा  3 0
अनूपपुर  3 0
अशोकनगर 2 1
पन्ना 1 0
नीमच  27 0
झाबुआ  2 0
सीहोर  2 1
गुना  1 0
भिंड  1 0
मंडला  1 0
सिवनी  1 0
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।