1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आ रहे हैं कोविड-19 के 10 से भी कम नये मामले

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में आ रहे हैं कोविड-19 के 10 से भी कम नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 03, 2021 04:32 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 04:32 pm IST

मध्य प्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है। 

35 MP districts reporting less than 10 COVID-19 cases per day: Minister- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 35 जिलों में अब एक दिन में कोविड-19 के दस से कम मरीज मिल रहे हैं और प्रदेश में संक्रमण की दर कम होकर एक प्रतिशत रह गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक जून को प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 96.3 था। वहीं सरकारी आंकड़े के अनुसार एक जून को प्रदेश में संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत थी। मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,186 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक जून को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगभग 20 हजार थी। 

मंत्री ने बताया कि संक्रमण के मामलों में मध्यप्रदेश, देश में 19 वें स्थान पर है। इससे पहले मध्यप्रदेश इस सूची में पांचवें, सातवें और नौवें स्थान पर था। मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक प्रदेश में कोविड-19 के 846 नए मामले सामने आए हैं वहीं बृहस्पतिवार को 3,446 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

वहीं, ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) के बढ़ते मामलों के बीच इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में पिछले 20 दिनों के भीतर इस बीमारी के 32 मरीजों की मौत हो गई है। एमवायएच के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।