1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 10वीं पास लड़के ने शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

10वीं पास लड़के ने शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 19, 2025 10:01 pm IST,  Updated : Aug 19, 2025 10:01 pm IST

हरियाणा में जिस तरह एक शिक्षिका की हत्या की गई। उसी तरह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भी एक शिक्षिका की हत्या की गई है। शिक्षिका का हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि 10वीं पास एक लड़का है।

A 10th pass boy set a teacher on fire by spraying petrol on her in narsinghpur matter is related to - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में 10वीं कक्षा पास 18 वर्षीय युवक ने कथित प्रेम प्रसंग के कारण एक अतिथि शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 26 वर्षीय शिक्षिका 25 प्रतिशत तक जल गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

स्टूडेंट शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

उन्होंने कहा, ‘‘मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और इसी आधार पर जांच की जा रही है। बयानों के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ भूरिया ने कहा कि आरोपी युवक सूर्यांश कोचर नरसिंहपुर के उत्कृष्ट स्कूल का पूर्व छात्र है और एक साल पहले ही उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी जबकि शिक्षिका स्मृति दीक्षित अभी एक माह पहले ही अतिथि शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई थीं। स्कूल के प्राचार्य जी एस पटेल ने कहा कि स्मृति दीक्षित लैब तकनीशियन के साथ-साथ अतिथि शिक्षक के रूप में डेढ़ महीने पहले ही पदस्थ हुई थीं। उन्होंने कहा, "इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। स्मृति बहुत ही शालीन और सौम्य स्वभाव की शिक्षिका हैं।" 

हरियाणा में भी शिक्षिका की हुई हत्या

बता दें कि इसी तरह का एक मामला हरियाणा के भिवानी जिले में देखने को मिला है। दरअसल यहां एक 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का शव 13 अगस्त को सिंघानी गांव के एक खेत में मिला था। शिक्षिका की गला काटकर हत्या की गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद भिवानी समेत चर्खी दादरी गांव इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। बता दें कि मनीष 11 अगस्त को स्कूल से निकलकर पास के ही एक नर्सिंग कॉलेज में गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। कांग्रेस महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि इस हत्या ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा, "पुलिस ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि 'लड़की भाग गई होगी, वह खुद ही वापस आ जाएगी।' अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो शायद मनीषा आज जिंदा होती।"

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।