1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्यप्रदेश: गुना जिले में सड़क हादसे में इन्दौर निवासी तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: गुना जिले में सड़क हादसे में इन्दौर निवासी तीन लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 03:06 pm IST

मध्यप्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 पर चांचौड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह को तेज रफ्तार एक कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

Accident- India TV Hindi
Accident Image Source : FILE

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 46 पर चांचौड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह को तेज रफ्तार एक कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी। चांचौड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि कार में सवार इन्दौर निवासी परिवार इन्दौर से छतरपुर जा रह था। 

सुबह कालापहाड़ गांव के पास सुबह छह बजे उनकी तेज रफ्तार कार पलट गयी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह पलट कर सड़क की दूसरी ओर चली गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रचित दुबे (24), पीयूष दुबे (18) और विवेक दुबे (33) इन्दौर निवासी के तौर पर की गयी है। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी जांच में यह सामने आया है कि संभवत: कार चला रहे व्यक्ति को सुबह नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।