1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "20% में तो वह कानून पर पत्थर मार रहे हैं, 50% हो जाएंगे तो हिंदुओं के घरों में पत्थर मारेंगे", बाबा बागेश्वर का बयान

"20% में तो वह कानून पर पत्थर मार रहे हैं, 50% हो जाएंगे तो हिंदुओं के घरों में पत्थर मारेंगे", बाबा बागेश्वर का बयान

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 27, 2024 05:05 pm IST,  Updated : Nov 27, 2024 05:09 pm IST

बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता यात्रा आज सातवें दिन भी जारी है। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर जुल्म किया जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर- India TV Hindi
धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर Image Source : ANI-FILE

भोपालः धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता का आज सातवां दिन है। वह 120 किमी तक चल चुके हैं। बाबा बागेश्वर ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई जा रही हैं। बहन-बेटियों को आशा से आशिया बनाया जा रहा है। वहां सनातन धर्म का प्रचार वालों को जेल में डाला जा रहा है। अगर भारत का हिंदू अगर नहीं जागा जो बांग्लादेश में जो हो रहा है। इसके 20 साल बाद भारत में डबल तरीके से होगा। 

संभल की घटना पर दिया बड़ा बयान

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संभल की घटना में राजनीति भी है। डराने धमकाने की कूटनीति भी है। फूट डालने की भी नीति है। भय दिखने की भी नीति है। संभल के दोषी को कानून को सौंप दे। गोलियां तो ठीक है वह बोली बोलने के लायक नहीं बचेंगे। 20 परसेंट रहकर वह कानून पर पत्थर मार रहे हैं। 50% हो जाएंगे तो हिंदुओं के घरों में पत्थर मारेंगे।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदू अभी पूर्णता जागा नहीं है। आगे चलकर जागेगा। अभी कुछ-कुछ जागा है। जिससे हमें बहुत अपेक्षा है। 100 करोड़ हिंदुओं का हम काम कर रहे हैं। हिंदुत्व के लिए काम करते हुए घर-घर जाना चाहिए। गांव-गांव में जाना चाहिए। सभी हिंदू एक जाएं।

प्रभु राम से ओरछा में क्या मांगेंगे

इस देश में हिंदू सुरक्षित हो..बेटियां सुरक्षित हो..बांग्लादेश में मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई जा रही हैं। बहन बेटियों को आशा से आशिया बनाया जा रहा है वह रुक जाए और वहां सनातन प्रचार वालों को जेल में डाला जा रहा है ठठरी बर जाए। 

संभल के सीओ ने कहा है जाहिल गोली चलाए तो हमें भी चलानी चाहिए। जैसे को तैसा होना चाहिए नहीं तो आप जिंदा नहीं रह पाओगे। योगी ने कहा उपद्रवियों की तस्वीर लगेगी, इस सवाल पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि अच्छा है लौट करके कोई है कृत्य नहीं करेगा। आरोपियों के चेहरे सबको पहचान में आएंगे और उनकी बिरादरी मजहब भी समझ में आएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।