1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'रोने के लिए छोड़ना भी जरुरी था', मसूद अजहर की पूरी फैमिली को 'मिट्टी में मिलाने' पर बोले बाबा बागेश्वर

'रोने के लिए छोड़ना भी जरुरी था', मसूद अजहर की पूरी फैमिली को 'मिट्टी में मिलाने' पर बोले बाबा बागेश्वर

 Written By: Mangal Yadav
 Published : May 07, 2025 09:05 pm IST,  Updated : May 07, 2025 09:12 pm IST

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा क्योंकि यह पूरी दुनिया के लिए नासूर बना हुआ है।

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi
बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री Image Source : INDIA TV

छतरपुर: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचों को नष्ट कर दिया है। सेना की कार्रवाई में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का पूरा खानदान मिट्टी में मिल गया। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सेना ने बहुत ही अच्छा काम किया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना को धन्यवाद देना चाहते हैं।

मसूद अजहर को अब पता चलेगा दर्द क्या होता है

आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के खात्मे पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मसूद अजहर को अब पता चलेगा अपनों का दर्द कैसा होता है। उन्होंने कहा कि आतंकी ने न जाने कितने परिवार की खुशी छीन ली थी। उसको सबक सिखाना जरुरी था। मौलाना मसूद अजहर के 'मैं भी मर जाता' के बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि कोई न कोई रोने वाला भी चाहिए। अपनी आंखों से वह देख तो पा रहा है कि कार्रवाई क्या होती है। किसी का घर उजाड़ने पर कैसा लगता है उसे अब यह महसूस करने दीजिए।

सेना ने सिंदूर का जवाब सिंदूर से दिया

बाबा बागेश्वर ने कहा कि हमें भरोसा है कि भारत की आर्मी पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों को जड़ से खत्म करेगी। आतंकवाद पूरे विश्व के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। जिन लोगों ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा था। सेना ने सिंदूर का जवाब सिंदूर ऑपरेशन से दिया। ये तो सिंदूर है अभी तो मंगलसूत्र बाकी है तो पाकिस्तान का क्या हाल होगा। 

पाकिस्तान को मिलेगा कड़ा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के पीछे हटने बाले बयान पर बाबा बागेश्वर ने कहा है कि पहले पाकिस्तान आतंकवाद के रास्ते को छोड़े। इसके बाद भारत पीछे हटेगा अभी तो यह भारत की शेरनियों की दहाड़ थी यदि आतंकवाद को पाकिस्तान ने नहीं रोका तो भारत के शेर जब दहाड़ेंगे तो पाकिस्तान का क्या हश्र होगा। 

बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। सेना की कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि पाकिस्तान ने सिर्फ 26 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पाकिस्तान ने 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। 

रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता, छतरपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।