1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोट

'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोट

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 28, 2021 08:34 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 08:42 pm IST

सहदेव दिरदो के सिर में गंभीर चोट आई है जिसके चलते सुकमा जिला अस्पताल से उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर परदुख जताया है।

sahdev dirdo- India TV Hindi
'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोट Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • ''बसपन का प्यार'' गाने से पॉपुलर हुए थे सहदेव
  • सीएम भूपेश बघेल ने दुर्घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली: ''बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना" गाने से देशभर में छा जाने वाले सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई है जिसके चलते सुकमा जिला अस्पताल से उन्हें जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

घटना मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे की है। सहदेव अपने परिवार वालों के साथ सुकमा में कहीं जा रहे थे इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते सहदेव को गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों उससे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सिर पर 4 टांके लगाए और इलाज शुरू किया। साथ ही एक्सरे भी किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि सहदेव दिरदो ने ''बसपन का प्यार'' गाना गाया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते समय 26 जनवरी की तैयारी के दौरान सहदेव द्वारा यह गाना गाया गया था जिसके बाद यह गाना वायरल हो गया। इसी गाने से सहदेव को देशभर में पहचान मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।