1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल
  4. 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले गिरेगी'

'मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले गिरेगी'

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2019 07:17 am IST,  Updated : Jan 15, 2019 07:17 am IST

गोपाल भार्गव ने सरकार की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार के पास बहुमत नहीं है, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। जब तक मंत्रियों के बंगलों की पुताई चलेगी, तब तक यह सरकार गिर जाएगी। 

'मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले गिरेगी'- India TV Hindi
'मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार मंत्रियों के बंगलों की पुताई से पहले गिरेगी'

सागर: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने यहां सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, जब तक मंत्रियों के बंगले पुतेंगे, तब तक यह सरकार गिर जाएगी। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पहली बार अपने गृह जिले सागर पहुंचने पर भार्गव का जगह-जगह स्वागत हुआ। रहली पहुंचने से पहले भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 

Related Stories

भाजपा को बहुमत न मिल पाने के दुख पर उन्हें ढाढस बंधाते हुए उन्होंने कहा, "प्रदेश में अल्पमत की सरकार है, यह जुगाड़ वाली सरकार है। यह सरकार उस मानव शरीर जैसी है जिसमें गुर्दे दूसरे के, हृदय दूसरे का, लिवर दूसरे का है। इस तरह की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती, टिकाऊ नहीं होती।"

उन्होंने सरकार की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार के पास बहुमत नहीं है, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। जब तक मंत्रियों के बंगलों की पुताई चलेगी, तब तक यह सरकार गिर जाएगी। 

भार्गव ने पांच महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देशहित व समाज हित में काम किए हैं, उसे आगे बढ़ाना है।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत तो नहीं है, मगर भाजपा से पांच सीटें ज्यादा हैं। कुल 230 सीटों में से कांग्रेस के पास 114 सीटें और भाजपा के पास 109 सीटें है। कांग्रेस ने सपा, बसपा और निर्दलियों के सहयोग से सरकार बनाई है। कई विधायकों के पाला बदलने की चल रही कोशिशों ने कांग्रेस व भाजपा दोनों की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। bhopal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मध्य-प्रदेश