1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सांसद प्रज्ञा का बास्केटबॉल खेलते VIDEO वायरल, कांग्रेस ने तंज कसा- अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था

सांसद प्रज्ञा का बास्केटबॉल खेलते VIDEO वायरल, कांग्रेस ने तंज कसा- अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2021 01:06 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 01:06 pm IST

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बास्केटबॉल खेलते सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

pragya thakur- India TV Hindi
सांसद प्रज्ञा का बास्केटबॉल खेलते VIDEO वायरल, कांग्रेस ने तंज कसा- अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था Image Source : TWITTER

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बास्केटबॉल खेलते सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर कांग्रेस ने तंज कसा है। सेाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रज्ञा ठाकुर बास्केटबॉल खेल रही हैं। वो बॉल को उछालते हुए बास्केट करती हैं जिसमें उन्हें सफलता भी मिलती है। इस वीडियो में उनका अंदाज एक खिलाड़ी की तरह ही हैं। वे भगवा वस्त्र पहने है और बास्केट बॉल खेल रही हैं।

बता दें कि गुरुवार को सांसद प्रज्ञा ठाकुर शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। यहां ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बास्केटबॉल खेलने लगी।

इस वीडियो के सामने आने पर कांग्रेस के प्रदेषाध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है, ''भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडियम में बास्केटबॉल पर हाथ आजमाते देखा तो बड़ी खुशी हुई। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नहीं सकती है। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।