1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक महिला की मौत, 45 लोग घायल

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक महिला की मौत, 45 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 02:15 pm IST

उमरिया जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 45 अन्य लोग घायल हो गये।

Bus Accident- India TV Hindi
Bus Accident Image Source : FILE PHOTO/INDIA TV

उमरिया। उमरिया जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर अमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह एक निजी बस के पलट जाने से उसमें सवार 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और 45 अन्य लोग घायल हो गये। 

अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मराबी ने बताया कि अमरपुर पुलिस चौकी इलाके में महरोई मोड पर तेज गति से जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई,जिससे उसमें सवार राम बाई गुप्ता (65) की मौत हो गई , जबकि 45 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 20 से 25 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 20 से 25 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पास के ही कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। 

मराबी ने कहा कि इस हादसे में कुछ लोग बस के नीचे भी दब गये थे जिनको पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि ये लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के गोपारू गांव की एक लड़की को शादी के लिए सतना जिले के उचेहरा ले जा रहे थे। मराबी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना बस के अधिक रफ्तार में होने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।