1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में लिया हिस्सा

सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण के घर किया भोजन, रात्रि चौपाल में लिया हिस्सा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jun 29, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 09:02 pm IST

सीएम मोहन यादव ने बैतूल में ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर रात्रि भोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय संस्कृति और खान-पान पर चर्चा की। सीएम मोहन यादव रात्रि चौपाल में भी शामिल हुए।

सीएम मोहन यादव ने ग्रामीण के घर किया रात्रि भोजन।- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव ने ग्रामीण के घर किया रात्रि भोजन। Image Source : MPINFO

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार रात को ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर रात्रि भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने ग्रामीण की के घर पर बैठकर खाना भी खाया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बैतूल प्रवास के दौरान एक ग्रामीण परिवार के घर में भोजन करने का यह पल हमेशा के लिए स्मृति में दर्ज हो गया है।

स्थानीय संस्कृति और खान-पान पर की चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार के सदस्यों से संवाद करते हुए स्थानीय संस्कृति, परंपराओं एवं खान-पान संबंधित चर्चा की। ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य एवं सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर ने भी भोजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन उपस्थित थे।

कुकरू में किया रात्रि चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित 'रात्रि चौपाल' में भी हिस्सा लिया। यहां उन्होंने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि गांव की सादगी, आत्मीयता और अपार स्नेह ने मन को गहराई से स्पर्श किया। ग्रामीणों का विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। उन्होंने कुकरू के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार भी व्यक्ति किया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत खंडेलवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।