1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'कलंकी है केजरीवाल, किसी CM ने नहीं की ऐसी बेशर्मी', CM मोहन यादव ने साधा निशाना

'कलंकी है केजरीवाल, किसी CM ने नहीं की ऐसी बेशर्मी', CM मोहन यादव ने साधा निशाना

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 01, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Sep 01, 2025 02:36 pm IST

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को कलंकी कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसे कलंकी को ध्वस्त करने का काम पीएम मोदी ने किया।

CM मोहन यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना।- India TV Hindi
CM मोहन यादव ने केजरीवाल पर साधा निशाना। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। मोहन यादव ने कहा कि केजरीवाल कलंकी है, उसे ध्वस्त करने का काम पीएम मोदी ने किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का पद बेशर्मी से चलाया था। सीएम का पद, जिसे DG भी सलाम करता है, जेल जाने के बाद कहते हैं कि कहां लिखा है सीएम पद छोड़ना चाहिए, इस्तीफा देना चाहिए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लालू, राबड़ी से लेकर शिबू सोरेन तक किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसी बेशर्मी नहीं दिखाई, जब कष्ट आया तो उन्होंने सीएम का पद छोड़ दिया। 

'बेशर्मी से चलाया सीएम का पद'

सीएम मोहन यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "केजरीवाल ने जेल में रहते हुए मुख्यमंत्री का पद बेशर्मी से चलाया था। ऐसे कलंकी से मुक्ति चहिए थी कि नहीं चाहिए थी, जोरदार अभिनंदन करो ऐसे कलंक को हमारे सामने ध्वस्त करने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया। अगर अपने कर्मों के कारण जेल जाते हो और बाद में कहते हो कि कानून में कहां लिखा है कि इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री जैसा इतना पवित्र पद, जिसे डीजी से लेकर पूरा राज्य सलाम करता है और आप उसी के बंदीखाने में पड़े हुए हो और फिर कहते हो कि कहां लिखा है। ऐसे आदमी को तो डूब मरना चाहिए।"

'किसी सीएम ने नहीं दिखाई ऐसी बेशर्मी'

उन्होंने आगे कहा, "ये तो नैतिकता का तकाजा है। जेल जाने की बात तो बाद में है, अगर कोई बोल दे तो भी आपको मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अभी तक के अतीत काल में लालू यादव, राबड़ी से लगाकर सीबू सोरेन तक सारे लोगों ने, जब कभी कष्ट आया किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह की बेशर्मी नहीं दिखाई। ये तो बहुत पढ़े लिखे थे, बहुत ज्ञानी थे। जानें क्या-क्या कहते थे, झाड़ू लेकर आए थे, स्वच्छता लेकर आएंगे। ऐसे कलंक को ध्वस्त करने का काम पीएम मोदी ने किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।