1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शानदार जीत के बाद परिवार के साथ आराम फरमाते दिखे CM शिवराज सिंह चौहान, वीडियो आया सामने

शानदार जीत के बाद परिवार के साथ आराम फरमाते दिखे CM शिवराज सिंह चौहान, वीडियो आया सामने

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 04, 2023 11:28 pm IST,  Updated : Dec 04, 2023 11:28 pm IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आया है।

CM शिवराज सिंह चौहान- India TV Hindi
जीत के बाद परिवार के साथ समय बीताते CM शिवराज सिंह चौहान Image Source : CM SHIVRAJ SINGH CHAUHAN TWITTER

मध्य प्रदेश में पिछले महीने 17 नवंबर को विधानसभा के 230 सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव के नतीजे कल 3 दिसंबर को घोषित किए गए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में भाजपा ने 163 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। राज्य में कांग्रेस को सिर्फ 66 वोट ही मिल पाए। इसके साथ ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में प्रचंड जीत हासिल की। अब इस जीत के बाद CM शिवराज सिंह चौहान चैन की सांस लेते हुए नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वो अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आम लोगों से किया संवाद

राज्य में बहुमत प्राप्त करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ MP नगर में स्थित मनोहर डेयरी पहुंचकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद आम लोगों से भी बातचीत किया। बता दें कि रेस्टोरेंट में एक बच्चे के बर्थडे का आयोजन हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए और बच्चे को केक खिलाकर उसे जन्मदिन की बधाई दी। यहां देखिए वीडियो।

शिवराज सिंह चौहान 4 बार रहे CM 

ऐसा माना जाता है कि शिवराज सिंह चौहान जमीन से जुड़े हुए नेता है। वे अपने राज्य की जनता से काफी जुड़े हुए होते हैं और यही वजह है कि उनकी जनता भी उन्हें काफी पसंद करती है। मध्य प्रदेश में उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि पूरे राज्य में उन्हें 'मामा' के नाम से जाना जाता है। शिवराज राज्य में 4 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार 2005 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2008 से 2013, फिर 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री रहें। चौथी बार साल 2020 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भी जीत का डंका बजाया, 27 लेडीज जीतीं, जानें कौन हैं वो

चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद बोले दिग्विजय सिंह, 'पोस्टल बैलेट में हम जीते लेकिन EVM में पिछड़ गए'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।