1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चुनावों से पहले सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 2,792 कॉलोनियों को नियमित करने का किया ऐलान

चुनावों से पहले सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, 2,792 कॉलोनियों को नियमित करने का किया ऐलान

 Published : Aug 26, 2023 11:35 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 08:17 am IST

विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह फैसला बीजेपी के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। सीएम का यह ऐलान सीधे 35 लाख लोगों को फायदा पहुंचाएगा।

Madhya Pradesh, Bhopal, Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान Image Source : FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए नाक की लड़ाई होने वाली है। एकतरफ जहां बीजेपी वापस सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है तो वहीं कांग्रेस इस बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। चुनावों के ऐलान से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने बड़ा ऐलान किया है।

   
सरकार के इस कदम से  35 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा की है, जिससे 35 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में शहीद स्मारक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुझे उन 2,792 कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जहां लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से जमीन खरीदी है।’’ हालांकि, शिवराज ने चेतावनी दी कि भविष्य में आवासीय कॉलोनी विकसित करने से पहले सभी प्रकार की अनुमतियां लेनी होंगी और ऐसा नहीं करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

सुबह ही किया गया मंत्रिमडल विस्तार 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर कीमत पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जमीन खरीदने वाले लोगों को परेशानी न हो।’’ एक अनुमान के मुताबिक, राज्य सरकार के इस कदम से इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 35 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इससे पहले शिवराज के मंत्रिमंडल में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है। आज राजभवन में विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसके अलावा बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। आज सुबह 8.45 बजे राजभवन में शपथग्रहण का कार्यक्रम हुआ।

ये भी पढ़ें-

पिछली बार आंसुओं के साथ हुए थे विदा, आज तालियों की गूंज के साथ इसरो पहुंचे पीएम मोदी

चंद्रयान-3 से अमेरिका को भी मिलेगी बहुत बड़ी मदद, NASA के चांद अभियान में होगा सहायक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।