1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का करारा हमला, कहा- 'मुझे उनकी मानसिक आयु पर हमेशा से शक'

राहुल गांधी पर शिवराज सिंह का करारा हमला, कहा- 'मुझे उनकी मानसिक आयु पर हमेशा से शक'

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Feb 08, 2023 02:11 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 02:27 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलना होता है लेकिन वे केवल उद्योगपतियों पर बोलते रहे और वह भी कौन बोल रहा है जो खुद जमानत पर है।

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Image Source : FILE

भोपाल: संसद में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले किए थे। बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए उनकी मानसिक आयु पर ही सवाल उठा दिया। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा में भी गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। उनको पूरे देश में कहीं पर भी विकास समृद्धि समरसता दिखाई नहीं दी। मैं तो राहुल गांधी से स्वयं सवाल पूछना चाहता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा में भारत छोड़ो का काम करने वाले ही आपके इर्द-गिर्द क्यों थे? देश के खिलाफ काम करने वाले ही आपके दाएं और बाएं क्यों चल रहे थे? यात्रा ने देश को क्या दिया है, यह तो बता दो।"

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "मुझे राहुल जी की मानसिक आयु पर सदैव संदेह होता है। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर जो बातें अभिभाषण में कही जाती हैं, उस पर चर्चा होती है। लेकिन अभिभाषण पर एक बात नहीं की और उद्योगपतियों के बारे में बोलते रहे और यह बात वह कर रहे हैं जो खुद जमानत पर हैं।" सीएम शिवराज ने कहा, "जब इनकी सरकारें थी तब इन्होंने देश को लूटा था। दुनिया में चारों तरफ उस समय केवल घोटालों की गूंज होती थी और भारत को घोटालों का देश बना दिया था। जो पार्टी सिर से लेकर पैर तक घोटाले में डूबी हो वह बाकी मुद्दों पर बात भी कैसे करेगी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।