1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 248 नए मामले, एक मरीज की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 248 नए मामले, एक मरीज की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2021 11:52 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 11:52 pm IST

मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 248 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,59,969 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 248 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 248 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,59,969 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, हालांकि राज्य में ऐक्टिव मामलों की संख्या अभी भी 2100 से ज्यादा है। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले एक बार फिर इंदौर से सामने आए हैं।

मंगलवार को हुई एक मरीज की मौत

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सूबे में इस घातक वायरस के चलते अपनी जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,855 हो गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य के 52 जिलों में से 15 जिलों में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया।

सबसे ज्यादा 102 नए मामले इंदौर में
अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमण के सबसे ज्यादा 102 नये मामले इंदौर में सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राजधानी भोपाल में भी 40 नए संक्रमित मिले हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,59,969 संक्रमितों में से अब तक 2,53,963 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 2,115 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 200 रोगियों ने कोरोना वायरस को मात दी और उन्हें ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।