1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 951 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 951 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 10:26 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 10:26 pm IST

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 951 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,67,249 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 951 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 951 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 1,67,249 तक पहुंच गई है। सूबे के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की चपेट में आकर 10 और व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इन नई मौतों को मिलाकर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2,885 तक पहुंच गया है।

मरने वालों में 3-3 इंदौर और भोपाल से

मध्य प्रदेश में नई मौतों में सबसे ज्यादा 3-3 मौतें इंदौर और भोपाल में हुई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए सूबे के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में इंदौर एवं भोपाल में 3-3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा नरसिंहपुर, रतलाम, दमोह, एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 677 मरीजों की मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 469, उज्जैन में 97, सागर में 120, जबलपुर में 198 एवं ग्वालियर में 158 लोगों की मौत हुई हैं। शेष मरीजों की मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

रविवार को 1181 मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे ज्यादा 263 नए मामले इंदौर जिले में सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर भोपाल रहा जहां से संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए, जबकि जबलपुर में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में कुल 1,67,249 संक्रमितों में से अब तक 1,53,127 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 11,237 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,181 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।