1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जान जोखिम में डालकर वेंटिलेशन से कूदते दिखे श्रद्धालु, वीडियो हुआ वायरल

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जान जोखिम में डालकर वेंटिलेशन से कूदते दिखे श्रद्धालु, वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 05, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 06:46 pm IST

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शानार्थियों का वेंटिलेशन से कूदते हुए एक वीडियो सामने आया। वीडियो पिछले सप्ताह का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर समिति ने वेंटिलेशन को तत्काल बंद करवाया।

महाकाल मंदिर में वेंटिलेशन से दर्शनार्थियों के कूदने का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
महाकाल मंदिर में वेंटिलेशन से दर्शनार्थियों के कूदने का वीडियो हुआ वायरल

उज्जैन के महाकल मंदिर में दर्शन के लिए पूरे साल ही अत्यधिक मात्रा में भीड़ रहती है। हाल में महाकल मंदिर में दर्शन के लिए दर्शानार्थियों का वेंटिलेशन से कूदते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो के सामने आने के बाद वेंटिलेशन को बंद करवा दिया गया है। हालांकि, ये घटना  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई प्रश्नों को फिर से खड़ा कर रही है। 

वेंटिलेशन को तत्काल करवाया बंद

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड, मंदिर के कर्मचारी और पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। CCTV कैमरों से भी निगरानी की जाती है।  बावजूद इसके इस प्रकार की घटना होना कई सवालों को खड़ा कर रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर समिति ने वेंटिलेशन को तत्काल बंद करवा दिया है।

किसी दर्शनार्थी ने ही बनाया वीडियो

महाकाल मंदिर से जुड़ा यह वीडियो कार्तिकेय मंडपम का है। कार्तिकेय मंडपम की ओर से चढ़ाव वाले मार्ग में वेंटिलेशन है। जहां से शॉर्टकर्ट के चक्कर में कुछ लोग इन्हीं वेंटिलेशन से कूदकर गणेश मंडपम में जाते हुए वीडियो में दिखाई दिए हैं। युवकों की इस हरकत का वीडियो किसी दर्शनार्थी ने ही बनाया है।

महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के द्वारा वेंटिलेशन से प्रवेश की बात सामने आने के बाद उसे तुरंत बंद करवा दिया था। उन्होंने बताया कि वीडियो भी पुराना है।

रिपोर्ट- प्रेम डोडिया

ये भी पढ़ें- 'मैं यहां का भाई हूं, मुझसे बिल मांगेगा,' खाने के रुपये मांगने पर होटल मालिक के उपर चाकू से किया वार

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।