1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के देवास में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के देवास में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

 Published : Dec 21, 2024 08:59 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 08:59 am IST

देवास में एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Dewas fire- India TV Hindi
घर में लगी भीषण आग Image Source : INDIA TV

देवास के नयापुरा इलाके में एक मकान में लगी भीषण आग में झुलसकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। 

जानकारी के मुताबिक मकान के निचले फ्लोर पर दूध डेयरी की दुकान थी और आग उसी में लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर ही आग की चपेट में आने से पति-पत्नि और दो बच्चों समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई। 

बताया जाता है कि मृतक दिनेश कारपेंटर का काम करता था। इस अग्निकांड में दिनेश, उसकी पत्नी गायत्री, बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हो गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।