1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुरैना में पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी का किया क़त्ल, हत्या के बाद शवों को चम्बल नदी में फेंका

मुरैना में पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी का किया क़त्ल, हत्या के बाद शवों को चम्बल नदी में फेंका

 Published : Jun 19, 2023 09:28 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 09:34 am IST

मुरैना में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और दोनों के शवों को चंबल नदी में फेंक दिया। पुलिस दोनों शवों की तलाश में लगी हुई है।

murder- India TV Hindi
हत्या Image Source : FILE

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि वह एक लड़के से प्यार कर बैठी। जब उसके पिता को इस बात का मालुम हुआ तो उसने पहले अपनी बेटी को उससे अलग रहने की सलाह दी। इससे भी वे दोनों अलग नहीं हुए तो उसने लड़के के परिवार वालों को धमकी दी, लेकिन जब इससे भी बात नहीं बनी तो उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी लड़के का क़त्ल कर दिया। 

पिता ने लड़के के परिवार को दी थी धमकी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऑनर किलिंग का यह मामला मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र का है, यहां के रतन बसई गांव में रहने वाली 18 साल की शिवानी तोमर का पूरा बरबाई गांव के राधेश्याम तोमर से प्रेम चल रहा था। यह बात शिवानी के पिता को पता चली तो उन्होंने राधेश्याम के परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया।

लड़की के पिता ने स्वीकार की हत्या की बात 

बताया गया है कि तीन जून को शिवानी और राधेश्याम दोनों लापता हो गए, इसके बाद राधेश्याम के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, 15 दिन तक तलाशी चली, मगर जब उसका कुछ पता नहीं चला तो युवक के परिजनों ने आशंका जताई, साथ ही युवती के परिजन से मिल रही धमकियों का जिक्र किया। पुलिस ने शिवानी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने यह स्वीकार लिया कि दोनों की हत्या कर चंबल नदी में शवों को फेंका गया है।

पुलिस शवों की कर रही है तलाश 

शिवानी के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों की तलाश रविवार को शुरू की, मगर देर शाम तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। अनुभाग अधिकारी (पुलिस) परमाल सिंह मेहरा ने बताया है कि लड़की के पिता से पूछताछ में हत्या की बात सामने आने के बाद शवों की तलाशी का अभियान शुरू किया गया है।

 

इनपुट- आईएएनएस 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।