1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल: दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं पर FIR, पांच धाराओं में लिखा गया मुकदमा

भोपाल: दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं पर FIR, पांच धाराओं में लिखा गया मुकदमा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 07:59 am IST,  Updated : Jun 25, 2020 08:33 am IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

भोपाल: दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं पर FIR, पांच धाराओं में लिखा गया मुकदमा- India TV Hindi
भोपाल: दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के 150 कार्यकर्ताओं पर FIR, पांच धाराओं में लिखा गया मुकदमा Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पार्टी के 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सभी पर IPC की धारा 341, 188, 143, 269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बिना प्रशासन की अनुमति के साइकिल से विरोध प्रदर्शन रैली निकाली थी।

विरोध रैली के दौरान दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास जाने से रोक दिया। जिसके बाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह और 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की। 

टीटी नगर थाने के प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण किसी को भी प्रदर्शन या रैली करने की अनुमति नहीं है। लेकिन, सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली, जिस कारण विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।